फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर नालियां चोक, लोगों की फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका हरबर्टपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गईं नालियां लंबे समय से चोक पड़ी होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पालिका प्रशासन भी नालियों की सफाई के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। कई जगहों पर नालियों की गंदगी मार्गों पर उफनने के साथ ही लोगों के खेतों में भी जा रही है, जिससे आम जनता के साथ ही किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम को देखते हुए भले ही स्वास्थ्य विभाग और निकाय प्रशासन अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए अलर्ट जारी कर रहा हो, लेकिन हरबर्टपुर नगर निकाय प्रशासन इस ओर लापरवाह बना हुआ है। नगर निकाय क्षेत्र की अधिकांश नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। स्थानीय किसान बृजमोहन, अजय, संजय, वसीम ने बताया कि सहारनपुर मार्ग पर पिछले दो माह से नाली की सफाई नहीं हुई है। नाली से बहने वाला कचरा खेतों में जाने से फसलों को नुकसान हो रहा है। इसकी जानकारी कई बार निकाय प्रशासन को दी गई, लेकिन नालियों की सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------------
बयान
बरसात से पूर्व सभी नालियों की सफाई कर दी जाएगी।
- एलएम दास, अधिशासी अधिकारी, हरबर्टपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें