ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड महिला एसोसिएशन (उमा) व बीएफआईटी के सहयोग से रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पौष्टिक आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रभा जैन और सारिका जायसवाल ने किचन क्वीन का खिताब जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतूरा व सुशीला बलूनी व संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विचार गोष्ठी में सभी महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। दूसरे सत्र में पौष्टिक आहार प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तहत-तहत के व्यंजन बनाए। मीठे व्यंजनों में प्रभा जैन पहले, मधू राय दूसरे और वीना गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। नमकीन व्यंजनों में सरिका जायसवाल पहले, पारुल सिंघल दूसरे और नीलम खैरवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ‘उमा’ की अध्यक्ष साधना शर्मा ने बताया कि संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई साल से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। कार्यक्रम में अंजना वाही, गीता पांडेय, मेनका, शशी भाटिया, सुषमा शर्मा आदि शामिल रहीं।