फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी, उपाधिकारी ने ली यूनियन की सदस्यता तो जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। परिवहन निगम की महाप्रबंधक (प्रशासन) ने निगम में सक्रिय कर्मचारी संगठनों एवं यूनियनों की सदस्यता लेने वाले अधिकारियों और उपाधिकारियों पर सख्ती कर दी है। उन्होंने कई अधिकारियों और उपाधिकारियों की ओर से सदस्यता ग्रहण करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कोई यूनियन की सदस्यता लेता है तो उनकी नौकरी जाएगी। इसके लिए उन्होंने मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक और डिपो सहायक महाप्रबंधकों को भी पत्र भेज दिया है।
महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव ने कहा कि देखने में आया है कि कई सुपरवाइजर, उपाधिकारी और अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं यूनियनों की सदस्यता ले रखी है। जबकि यह ट्रेड यूनियन एक्ट-1926 का पूरी तरह उल्लंघन है। 4200 रुपये ग्रेड पे एवं अधिक वेतन पाने वाले सभी सुपरवाइजर एवं उपाधिकारी यूनियनों की सदस्यता नहीं ले सकते। यदि इसके बाद भी कोई सदस्यता लेता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये नहीं ले सकते सदस्यता
ड्यूटी लिपिक, सहायक यातायात निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, कनिष्ठ केंद्र प्रभारी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, लेखाकार, चालक प्रशिक्षक, जूनियर फोरमैन, सीनियर फोरमैन, सहायक भंडारपाल, भंडारपाल, स्टोर अधीक्षक, प्रधान लिपिक/मुख्य लिपिक एवं कार्यालय अधीक्षक।
विज्ञापन


सिटी बस चालक ने लैपटॉप लौटाया
देहरादून। राजपुर-क्लेमेंटटाउन चलने वाली सिटी बस (यूके 07 पीए 0573) में बीते शनिवार की रात एक व्यक्ति का लैपटॉप छूट गया था, जिसे चालक-परिचालक ने फोन कर लौटा दिया है। इस पर संबंधित व्यक्ति ने दोनों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें