फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों के परिजनों से मिला सैन्य दल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कारगिल विजय के 20 वर्ष पूर्ण होने पर लेह से तीन हजार किमी की बाइक यात्रा पर निकले 53 इंजीनियरिंग रेजीमेंट के दो अधिकारियों सहित चार जवान रविवार को तेलपुरा पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी जवानों का स्वागत किया। तेलपुरा में जवानों ने कारगिल शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

दल में शामिल कैप्टन बलवीर सिंह ने बताया कि लेह से शुरू हुई बाइक यात्रा मनाली, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, दिल्ली, रोहतक, रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर, उदयपुर होते हुए अहमदाबाद में समाप्त होगी। टीम में कै. शशांक, नायब सूबेदार अमन सिंह, सिपाही मनदीप सिंह, निजामुद्दीन, राकेश सिंह शामिल हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली से पछवादून के अटकफार्म-तेलपुरा गांव पहुंचे सैन्य दल ने तेलपुरा के कारगिल शहीद कृतज्ञ सिंह राणा और राजावाला के हरि सिंह थापा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सेना और सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराई। सैन्य दल ने स्थानीय लोगों से शहीदों के परिजनों को उचित सम्मान देने और उनकी मदद करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव फर्सवाण, प्रधान तारा चंद, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, सूर्य बहादुर राणा, कै. राजेंद्र सिंह थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें