ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब आईओसी के रसोई गैस उपभोक्ताओं को पेटीएम से भुगतान करने पर 15 रुपये की छूट मिलेगी। इस व्यवस्था का लाभ एक जुलाई से मिलेगा।
आईओसी के डीजीएम प्रभात कुमार ने बताया कि चार माह से पेटीएम से अनुबंध करने का प्रयास किया जा रहा था। पेटीएम से अनुबंध के बाद अब रसोई गैंस सिलिंडर के लिए पेटीएम से भुगतान करने पर उपभोक्ता को 15 रुपये की छूट दी जाएगी।
50 प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान के आदेश
तेल कंपनियों से सभी गैस एजेंसियों को प्रतिदिन 50 प्रतिदिन रसोई गैस के ऑनलाइन भुगतान करने के आदेश दिए हैं। अगर एक कंपनी प्रतिदिन दो सौ सिलिंडरों की डिलिवरी करती है तो उसमें से 100 सिलिंडरों को ऑनलाइन भुगतान होना चाहिए। ताकि भविष्य में भुगतान की प्रक्रिया भी कैशलेश हो सकें। इसके लिए उपभोक्ताओं को भी जागरूक करने की सख्त हिदायत दी गई है।
---
पेटीएम से अनुबंध हो गया है। अब उपभोक्ताओं को एक जुलाई से उपभोक्ताओं को पेटीएम से रसोई गैस का भुगतान करने पर 15 रुपये का कैश बैक मिलेगा।
-सुधीर कश्यप, सेल्स मैनेजर, आईओसी