फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 16 दुकानें लॉटरी से आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने शनिवार को लॉटरी के माध्यम से शराब की 16 दुकानों का आवंटन किया। आवेदन नहीं आने के कारण 10 दुकानों का आवंटन नहीं किया गया। आवंटित दुकानों से महकमे को 84 करोड़ 32 लाख 81 हजार का राजस्व मिलेगा।
आबकारी विभाग ने कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी सी. रविशंकर की मौजूदगी में लॉटरी के जरिये शराब की 16 दुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आवेदनों का अच्छे तरीके से परीक्षण करने के निर्देश दिए। लॉटरी प्रक्रिया 21 देसी और पांच विदेशी शराब की दुकानों के लिए हुई। देसी शराब की 11 दुकानों के लिए 65 और विदेशी शराब की पांच दुकानों के लिए 51 आवेदन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिन शेष दुकानों के लिए प्रस्ताव आएंगे, उन्हें विभाग की ओर से शासन को भेजा जाएगा। इस वर्ष महकमे को 503 करोड़ रुपये का राजस्व देने का लक्ष्य रखा गया है। देसी शराब की 11 दुकानों से 58 करोड़ 85 लाख 68 हजार रुपये का राजस्व मिलेगा। पांच विदेशी शराब की दुकानों से 25 करोड़ 47 लाख 12 हजार का राजस्व मिलेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें