फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय अनियमितता पर सुपरवाइजर बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता पर सुपरवाइजर बर्खास्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी ने शुक्रवार को यूजर चार्ज में गड़बड़ी मिलने पर डालनवाला के सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायत मिलने पर सहित दो ड्राइवरों को हटा दिया गया है।
कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी ने बताया कि डालनवाला के सुपरवाइजर के पास तीन महीने का यूजर चार्ज था, जबकि उसकी ओर से केवल दो महीने का ही यूजर चार्ज जमा कराया है। ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ। जिसके बाद कराई गई जांच में मामला सही पाया गया, जिसके तहत सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की गई। अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाया जा रहा था, उसे भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक अन्य चालक ने डस्टबिन को मनमर्जी से दूसरे स्थान पर रख दिया था, मामला संज्ञान में आते ही संबंधित चालक को भी निकाल दिया गया है। कूड़ा उठान व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं लापरवाही दिखती है तो कोई भी इसकी शिकायत कंपनी की हेल्पलाइन 9759900411 पर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें