फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देगी जौनसार बावर शिक्षक समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार बावर शिक्षक समिति
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को निखारेगी
- बैठक में क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने का लिया निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में जौनसार बावर शिक्षक समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जौनसार बावर परगने की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने कहा कि जौनसार बावर परगने में खेल के क्षेत्र में कई नैसर्गिक प्रतिभाएं हैं, जिन्हें निखारने की आवश्यकता है। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों की रुचि का पता लगाया जाएगा। साथ ही जो छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों और चित्रकला में रुचि रखते हैं उन्हें भी उचित मंच मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यालयों के साथ ही गांवों में जाकर प्रतिभा खोज अभियान की शुरुआत की जाएगी। जागृति पत्रिका के माध्यम से छात्रों की लेखन प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में कृषि, बागवानी, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रणवीर सिंह तोमर, केशर राय, करमवीर, रूपराम नेगी, अर्जुन दत्त शर्मा, सेवानंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, सरदार सिंह राणा, बारू सिंह नेगी, बरदावर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें