फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी डीआईजी ने रेरा से लगाई आशियाना बचाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के डीआईजी (उप महानिरीक्षक) के भवन से सटाकर बिल्डरों ने पांच मंजिला अपार्टमेंट का निर्माण कर दिया है। डीआईजी का आरोप है कि बिल्डरों ने नियमों के विपरीत भवन से सटाकर गड्ढे खोदकर कॉलम खड़े किए हैं। जिससे भवन की नींव हिल गई और दीवारें व टाइल्स चटक गई हैं। शिकायत पर भी एमडीडीए कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब उन्होंने रेरा से अपना आशियाना बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहिनी रोड, डालनवाला निवासी सृष्टिराज सशस्त्र सीमा बल में उप महानिरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मानकों को ठेंगा दिखाते हुए उनके भवन से सटाकर दो-तीन बिल्डरों ने मिलकर पांच मंजिला अपार्टमेंट खड़ा किया है। नक्शे से इतर निर्माण करते हुए उन्होंने सड़क तक बना डाली है। कुछ समय पहले एमडीडीए से भी इसकी शिकायत की थी। इस पर एमडीडीए अधिकारियों ने बिल्डर के निर्माण को गलत बताते हुए अगस्त 2018 में उसे ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि बरसात शुरू हो गई है। ऐसे में दीवारें चटकने से भवन गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वह अपना भवन छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। यदि नियम विरुद्ध निर्माण होता पाया गया तो बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विष्णु कुमार, अध्यक्ष, रेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें