फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मानदेय न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के अनुबंध नवीनीकरण किए जाने और जल्द मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन में जिले सभी अस्पतालों, उप चिकित्सालयों, सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत संविदा, उपनल और पीआरडी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी शामिल रहे। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव हेमंत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था। बावजूद इसके उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। इस दौरान विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में अनिल गैरोला, वीरेंद्र सिंह, शिरोमणि पांथरी, चंद्रप्रकाश, दीपक कनौजिया, प्रदीप मौर्य, कैलाश पाल, दीपा नेगी, रोशनी जोशी, सुनीता रावत, अमर सिंह, हेमचंद पंत, विकास सिंह, अर्जुन राणावत, कौशल्या देवी, राजेंद्र सिंह रावत, मनवर सिंह रावत, मनोज जोशी, लक्ष्मी बिष्ट, सावित्री नेगी, विमला द्विवेदी, बिंदु रमोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें