फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमवीएन के 750 कर्मियों को मिला चार माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमवीएन के 750 कर्मियों को मिला चार माह का वेतन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आपदा के बाद से आर्थिक संकट से जूझ कर रहे गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के कर्मचारियों ने अब राहत की सांस ली है। निगम ने 750 कर्मचारियों को पिछले वर्ष के चार माह (जुलाई से अक्तूबर तक) के वेतन के करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है। साथ ही निगम की ओर से अपग्रेड ईपीएफ और ग्रेच्युटी के दो करोड़ का भुगतान किया गया है।
दरअसल, गढ़वाल मंडल विकास निगम वर्ष 2013 की आपदा के बाद से घाटे में चल रहा था। इससे निगम के डेढ़ हजार कार्मिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। ऑफ सीजन की यूनिटों, बंगलों और आवास गृहों में तैनात कार्मिकों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते निगम पर करीब साढ़े तीन करोड़ का बकाया चल रहा है। लेकिन इस साल चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते निगम को ऑनलाइन बुकिंग और पैकेजिंग से 10 करोड़ की कमाई हो चुकी है। ऐसे में निगम अब कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन, ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:::
निगम की ओर से कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान किया जा रहा है। निगम ने अब तक एक करोड़ वेतन का भुगतान और दो करोड़ ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया है। जल्द निगम मार्च तक का भुगतान करने का निर्णय लेगा।
- बीएल राणा, महाप्रबंधक, जीएमवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें