फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए दर दर भटक रहे मदरसा शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

पिछले चार साल से मानदेय की राह ताक रहे मदरसा शिक्षक इन दिनों मानदेय भुगतान की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। कुछ दिन पूर्व जन संघर्ष मोर्चा से मानदेय भुगतान के लिए सहयोग की गुहार लगाने के बाद बुधवार को शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल मुस्लिम एजुकेशन मिशन के पूर्व अध्यक्ष ले. कर्नल अब्दुल कादिर हुसैन के पास पहुंचा और उन्हें ज्ञापन देकर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम ने बताया कि स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसा (एसपीक्यूईएम) योजना के तहत प्रदेश भर 248 मदरसों में तैनात 760 शिक्षकों को वर्ष 2015 से अभी तक मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। केंद्र सरकार से कई बार आग्रह करने के बावजूद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय के अभाव में अधिकांश शिक्षक मदरसा छोड़कर अन्य निजी शिक्षण संस्थानों का रुख कर रहे हैं, जिससे मदरसों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने मुस्लिम एजुकेशन मिशन के पूर्व अध्यक्ष से अपने स्तर से मानदेय भुगतान के लिए कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में सादिक, मासूम, अब्बदुर्रहीम, सुरेंद्र, अब्दुल सलाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें