फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से बदलेगा जनशताब्दी, लिंक समेत कई ट्रेनों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से बदलेगा जनशताब्दी, लिंक समेत कई ट्रेनों का समय
विज्ञापन

-10 जुलाई तक रद्द रहेगी जनता एक्सप्रेस
-काठगोदाम, नंदादेवी, राप्तीगंगा समेत कई गाड़ियों का समय भी बदला
-जनशताब्दी सुबह पांच और देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्स. दोपहर 1:20 बजे होगी रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। रेलवे ने देहरादून से संचालित होने वाली जनशताब्दी, लिंक, काठगोदाम, नंदादेवी, राप्तीगंगा समेत कई प्रमुख गाड़ियों की समय सारिणी बदल दी है। इसके अलावा बरेली व लखनऊ में निर्माण कार्यों के चलते लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे के एडिशनल एसएस सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी, देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, राप्तीगंगा एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। नई समय सारणी के अनुसार जनशताब्दी सुबह पांच बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 1:30 के बजाय 1:20 बजे रवाना होगी। काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11:25 बजे रवाना होगी। इसका पुराना समय 10:35 बजे था। नंदा देवी एक्सप्रेस रात 11.30 बजे के बजाज 10:50 बजे रवाना होगी। मसूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले रात 9:20 बजे देहरादून से दिल्ली जाएगी। राप्ती गंगा एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव एक जुलाई 2019 से लागू होगा। इसके अलावा बरेली व लखनऊ में निर्माण कार्यों के चलते दून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस मंगलवार से अगले 15 दिनों तक के लिए बंद कर दी गई है। ट्रेन का संचालन 10 जुलाई तक के लिए बंद किया गया है। यह ट्रेन 25 जून से नौ जुलाई तक वाराणसी से नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें