फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहूवाला-तेलपुरा मार्ग पर गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

मेहूवाला और तेलपुरा को तहसील से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले तीन साल से सुधारीकरण की बाट जोह रहा है। मार्ग पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न् न्योता दे रहे हैं। लोग लोनिवि के अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक मार्ग सुधारीकरण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

तेलपुरा और मेहूवाला कस्बे को तहसील से जोड़ने के साथ ही अंबाड़ी, भोजावाला से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग उखड़ी हुई। मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण आवाजाही करते हैं। साथ ही इसी मार्ग से काश्तकार खेतों तक जाते हैं। स्थानीय निवासी जितेंद्र नेगी, नरेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह, राजकुमार, देवानंद, शिवचरण, दिनेश, गोपाल रावत, अर्जुन सिंह, पीतांबर ने बताया कि मार्ग के खस्ताहाल होने से बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जबकि, ऑटो-रिक्शा चालक मार्ग पर चलने से मना कर देते हैं, इससे लोगों को दैनिक उपयोग का सामान लाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग पर गड्ढों के चलते खेेतों से फसल लाते समय कई बार भैंसा बुग्गी भी पलट चुकी है। लोगों ने लोनिवि से मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि सभी मार्गों पर जल्द पैचिंग का कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें