ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को छह सूत्री मांगों के लिए परेड ग्राउंड में धरना दिया।
आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि वार्षिक प्रोत्साहन राशि को मासिक वेतन में न जोड़कर खत्म नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा कामगार घोषित कर 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा के साथ ग्रेच्युटी व फंड देने, एएनएम व अन्य पदों पर भर्ती, गर्मी व सर्दी की यूनिफार्म देने, मृत्यु के बाद परिवार का पांच लाख का बीमा करने की मांग रखी। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर शिवा दुबे, सुनीता चौहान, अनीता पंवार, ममता यादव, सीमा पाल, नीलम, प्रतिमा ममगाईं, जमुना पंत, मैरून, सावित्री, नीलम बिजल्वाण, यशोदा, कीर्ति, साक्षी आदि मौजूद रहीं।