ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रों ने सत्र शुरू होने से पहले कॉलेज में व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस संबंध में छात्र केशव प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय से मुलाकात की और 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
छात्रों ने कॉलेज में राजनीति विज्ञान, इतिहास विषय पढ़ाने की मांग रखी है। इसके अलावा कॉलेज में 24 घंटे लाइब्रेरी, दिल्ली विवि की तर्ज पर नए कोर्स में 50 प्रतिशत आरक्षण, एसएमएस पोर्टल सुविधा, छात्राओं के लिए वेटिंग रूम बनाने, कैंपस में वाईफाई एमबी बढ़ाने, आरओ के पानी का इंतजाम, फील्ड में बेंच की व्यवस्था, जूलॉजी और फिजिक्स विभाग की कमियों को दूर करने, रीडिंग रूम बनाने, एसाइनमेंट के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित करने की मांग की है। इस मौके पर अरुण, सुधांशु जोशी, अंकुश, अंकित पांडेय, संजय उनियाल, प्रभात, वरुण, तुषार, अखिलेश, दिव्यानी बेलवाल, प्रीति नेगी आदि मौजूद रहीं।