फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति से भरे जाएं प्रधानाचार्यों के सभी पद

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति से भरे जाएं प्रधानाचार्यों के सभी पद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्यों के सभी पद पदोन्नति के जरिये भरने की मांग की है। उन्होंने सरकार की 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने की योजना पर नाराजगी जताई है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की विसंगतिपूर्ण नीतियों के कारण ही प्रधानाचार्यों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला ने कहा कि विभाग प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से करने की योजना तैयार कर रहा है। राजकीय शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा। संघ सभी पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की अपनी पुरानी मांग पर कायम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के करीब 950 पद और प्रधानाचार्य के 1300 पद स्वीकृत हैं। प्रधानाध्यापक पद पर पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को ही प्रधानाचार्य बनाया जाता है। ऐसे में बहुत कम शिक्षक होते हैं, जो प्रधानाचार्य पद पर पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी करीब 400 पद खाली रहेंगे। अगर इन पदों को भरने के लिए सीधे एलटी से स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाए तो संघ उसका स्वागत करेगा, लेकिन इसकी आड़ में सभी पद नहीं भरे जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें