फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से उड़ी कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी व आसपास के इलाकों में रविवार को तड़के हुई बारिश और तेज हवा के चलते कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा पटेलनगर क्षेत्र में मरम्मत कार्यों व पेड़ों की छंटाई के चलते क्षेत्र में आठ घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

राजधानी में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के बीच बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम के मिजाज का असर राजधानी के आसपास के इलाकों पर भी पड़ा। तार टूटने, जंपर उड़ने और अन्य तकनीकी खामियों के कारण दोपहर तक बिजली का संकट बना रहा। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए आसपास के हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर पटेलनगर इलाके में ट्रांसफार्मर की मरम्मत व पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक शट डाउन रहा। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां समस्या काफी बिकराल रही। वहीं बालावाला शेरगढ़ इलाके में बीते कई दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिशासी अभियंता से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लो वोल्टेज की वजह से घरों में लगे पंप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें