फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून महिला अस्पताल में तीमारदार के लिए की गई पास व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से तीमारदार पास व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। पीएनसी वार्ड में एक मरीज के साथ चार-चार तीमारदार मौजूद रहते हैं। इन तीमारदारों से न गार्ड पास पूछ रहे हैं और न ही उन्हें बाहर रहने को कह रहे है।
विज्ञापन

बता दें, दून महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद काफी फजीहत हुई। इसी फजीहत से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पास व्यवस्था लागू की थी। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने तीमारदारों को मरीजों के साथ न रहने के आदेश दिए थे। आदेश के अनुसार अगर कोई मरीज से मिलना चाहेगा तो सुबह 10 से 11 और शाम को चार से पांच बजे का समय निर्धारित रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिजनों को फोन से बुलाने की व्यवस्था की गई थी। बहरहाल अस्पताल प्रशासन आदेश देकर भूल चुका है और वार्डों में तीमारदारों का जमावड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें