फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को बताए जल संरक्षण के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पेयजल संकट से गुजर रही जीवनगढ़ पंचायत में शनिवार को उप प्रधान रेणु खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। एडीओ संदीप सिंह ने जल संचय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी अपील ग्रामीणों को सुुनाई।
उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल संरक्षण के उपाय किए जाने जरूरी हैं। इसके लिए प्रत्येक ग्रामीण को जागरूक होना होगा। उप प्रधान रेणु खान ने कहा कि गांवों में अक्सर पानी की बर्बादी अधिक की जाती है। लोग पीने के लिए मुहैया कराने जाने वाले पानी से ही पशुओं को नहलाने के साथ ही अपने वाहनों की सफाई भी करते हैं। ऐसे में कई लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। कहा कि पशुओं को नहलाने और वाहनों की सफाई के लिए सिंचाई गूलों के पानी का उपयोग किया जाना चाहिए। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए खाली जगहों पर गड्ढे बनाए जाने चाहिए, जिससे कि पानी रिसकर जमीन के अंदर जा सके। गांव में पानी के निकासी के लिए बनी नालियों के मुहाने पर भी गड्ढे बनाए जाने चाहिए। साथ ही बरसात में घरों की छतों और आंगन में टैंक रखकर उनमें वर्षा जल का संरक्षण कर उसे सिंचाई और अन्य उपयोग में लाया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों में नलों की टोंटियां हर समय बंद रखकर जरूरत पड़ने पर ही खोलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फतेह आलिम, इब्राहिम, शमशाद, अनीशा, अयूब, रूबीना, आशिक, नसीम, जावेद, इनाम, लोकेंद्र, इकराम, बानो, नीना राणा, मो. ताहिर, मो. अली, शहीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें