ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए विवि स्तर पर स्पेशल बैक परीक्षा कराने की मांग की है। इसके अलावा कॉलेज में वॉटर कूलर लगवाने और शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात रखी है। इस बाबत छात्रसंघ अध्यक्ष मनबीर नेगी ने शनिवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
डीबीएस छात्रसंघ के पदाधिकारी शनिवार को प्राचार्य से मुलाकात कर अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए विवि स्तर पर स्पेशल बैक परीक्षा कराने पर चर्चा की। साथ ही नए विषय (पाठ्यक्रम) लागू शुरू करने भी विचार विमर्श किया। इस अवसर पर महासचिव शिवम जोशी, एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश चुनाव प्रमुख संकेत नौटियाल, विभाग संयोजक हिमांशु कुमार, जिला संयोजक सोनू मिश्रा, सत्यम कन्नौजिया, अभिषेक गोड़ियाल, राजा गोड़ियाल आदि मौजूद रहे।