फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेरा ने स्टाफ बढ़ाने को शासन को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने स्टाफ बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। कार्य में तेजी न आने के कारण रेरा अध्यक्ष ने 15 कर्मचारियों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन

प्रदेश में रेरा बने हुए दो साल हो चुके हैं। लेकिन, उसके बाद भी अभी तक पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिसके चलते रेरा के कार्य में तेजी नहीं आ रही है। इसको लेकर रेरा अध्यक्ष विष्ण कुमार की ओर से शासन को एक पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने मुख्य अभियंता समेत 15 कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है। जिन पदों को भरने की मांग की गई है, उनमें मुख्य अभियंता व अवर अभियंता के एक-एक, पांच कंप्यूटर ऑपरेटर और तीन चपरासी के पद शामिल हैं। मौजूदा समय में रेरा के तीन अधिकारियों के अलावा एक कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन क्लर्क और दो चपरासी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें