फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर दे रहा दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर पिछले दो साल से रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं का न्योता दे रहा है। ब्लॉक प्रशासन का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम को इसे हटाने के लिए लिखित में सूचना दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ब्लॉक कार्यालय में हर रोज सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधा के लिए आते हैं। 55 ग्राम सभाओं का मुख्यालय होने के कारण यहां हर दिन फरियादियों की भीड़ लगी रहती है। साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन संबंधी कार्यों के लिए दिव्यांगजनों के साथ ही विधवा, बुजुर्ग लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। ब्लाक के मुख्य गेट पर ट्रांसफार्मर रखा होने से गेट का आधा हिस्सा बंद हो गया है। इससे यहां वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। तेज गति से आने वाले वाहन कई बार इस ट्रांसफार्मर से टकरा चुके हैं। जबकि, दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को काम के सिलसिले में ब्लॉक कार्यालय पहुंचे ग्रामीण स्वराज सिंह, मोहन सिंह नेगी, आनंद सिंह, रोशनी देवी ने बताया कि गेट पर ट्रांसफार्मर रखा होने से कई बार दुघटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि, बीडीओ बीएस झिंक्वाण ने बताया कि इसकी सूचना कई बार लिखित में ऊर्जा निगम को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि बिजली की आपातकालीन आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर रखा गया है, जिसे गर्मी समाप्त होते ही हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें