ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नागथात। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत हिमालय एक्शन रिसर्च सेंटर हार्क और उन्नत जौनसार आजीविका बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता कलस्टर लखवाड़, लखस्यार की बैठक बृहस्पतिवार को पिपाया में हुई। बैठक में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभागीय परियोजना प्रबंधक बीके भट्ट ने ग्रामीणों को चारा उत्पादन की उन्नत तकनीक व दुधारू पशुओं की देखभाल समेत पशुओं में वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। साथ ही मशरूम उत्पादन, कुरमुला कीट नियंत्रण, पॉलीहाउस और वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी भी दी। मार्केटिंग सहायक प्रबंधक हरीश कुकरेती ने सोयाबीन का दूध, टोफो, रागी की नमकीन, बिस्कुट व टमाटर सास बनाने की जानकारी भी दी। बैठक में खत लखवाड़ और फरटाड़ के 44 समूहों के 400 किसानों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में किसानों ने संस्था के अधिकारियों से सवाल जबाव किए। प्रबंधक प्रतीक उनियाल ने किसानों को एलडीपी टैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि खेतों में अच्छा बीज बोया जाए और समय पर उसकी निराई-गुड़ाई की जाए। समय पर फसल को खाद, पानी मिलने से उत्पादन में वृद्धि होती है। बताया कि परियोजना से किसानों को काफी सहयोग मिला है।
इस दौरान ग्राम प्रधान सूरत सिंह, गोवर्धन तोमर, सुरेंद्र नौटियाल, सचिव मीना देवी, गुलशन बड़थ्वाल, सतेंद्र रावत, देवेंद्र कुमार, अनिल, हेमंत राणा, नरेंद्र तोमर, मीना देवी, गंभीर सिंह, शिवम, विजेंद्र, अनिल, अंकिता तोमर, रणवीर सिंह, भरत सिंह, दीपमाला, लुदर सिंह आदि मौजूद रहे।