फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ‘हेल्प’ से मार्ग से हटा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। लोक निर्माण विभाग जनता के हित में किस तरह कार्य करता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लालपुल-बिरमोऊ मोटर मार्ग पर दो साल से पड़े मलबे को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद हटाया गया।
दो साल से ग्रामीण लोक निर्माण विभाग से मार्ग से मलबा हटाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। कुछ दिन पूर्व स्थानीय निवासी मुकेश जोशी ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत में आए लोनिवि ने बृहस्पतिवार को मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। छह किमी लंबे लालपुल-बिरमऊ मोटर मार्ग का लोकार्पण वर्ष 2016 में तत्कालीन गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने किया था। बनने के एक साल बाद ही बरसात में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग से बनतोऊ, बिनोऊ, बिरमोऊ सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को अपनी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए 40 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक उपयोग का सामान लाने के लिए ग्रामीणों को पैदल ही आसपास के बाजार तक जाना पड़ रहा था। जबकि, गांव में किसी के बीमार पड़ने पर ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मार्ग खुलवाने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के दफ्तर का चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को मार्ग से मलबा पूरी तरह हटाकर यातायात के लिए खोल दिया गया। स्थानीय ग्रामीण हुकम सिंह, सूरत सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अरुण तोमर, रणवीर सिंह ने बताया कि मार्ग खुलने से अब सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें