फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सेब किसानों को इंश्योरेंस कंपनी देगी 38 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। जिला उपभोक्ता फोरम ने उत्तरकाशी के 14 सेब किसानों को बड़ी राहत दी है। फोरम ने आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बारिश में बर्बाद हुए किसानों के करीब 1800 पेड़ों का क्लेम, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद खर्च के रूप में कुल 38.54 लाख रुपये देने के आदेश दिए हैं।
उत्तरकाशी में किसानों ने मौसमी फसली बीमा योजना-2013 के तहत अपने-अपने बागीचों का बीमा कराया था। प्रत्येक पेड़ के हिसाब से 240 रुपये प्रीमियम के तौर पर जमा कराना था। इसमें से आधी धनराशि सरकार और आधी धनराशि किसानों ने जमा कराई। इस योजना के अंतर्गत गौरव कुमार निवासी नौगांव, विरेंद्र सिंह निवासी पालुका, सोबेंद्र सिंह नौगांव, जयपाल सिंह कफनोल, युद्धवीर सिंह तोमर कांडई, भरत सिंह निवासी नौगांव, दीवान सिंह तोमर निवासी कांडई, रणवीर सिंह निवासी नौगांव, मोहन सिंह परमार निवासी मुंगरा, सकल चंद निवासी नौगांव, यशवीर सिंह तोमर निवासी कांडई, अनिल मोहन मुराड़ी और जगमोहन परमार निवासी मुराड़ी ने अपने-अपने बागीचों का बीमा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2013 में ही जून में भारी बारिश के कारण किसानों के अधिकतर सेब के पेड़ बर्बाद हो गए। इस पर उन्होंने जिला उद्यान विभाग को सूचना दी। विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। उसी आधार पर किसानों ने क्लेम देने की मांग की तो कंपनी ने लाभार्थियों के खाते की डिटेल गायब होने की बात कही। साथ ही कई अन्य तर्क भी दिए। लेकिन, उपभोक्ता फोरम ने सभी तर्कों को खारिज कर दिया और किसानों को प्रत्येक पेड़ के नुकसान का दो हजार रुपये क्लेम देने के आदेश जारी किए। इसके आधार पर इंश्योरेंस कंपनी को किसानों का 34.34 लाख रुपये क्लेम, 3.50 लाख रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति (प्रत्येक किसान को 25 हजार रुपये) और 70 हजार रुपये वाद खर्च के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें