फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली का युवक गंगनहर में डूबा, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर दरगाह में साथियों के साथ जियारत करने आया 24 वर्षीय युवक गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। स्नान कर रहे साथी युवकों ने उसकी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को इकराम पुत्र इसरार निवासी आजमनगर, बरेली अपने साथियों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आया था। इसके बाद इकराम साथियों के साथ शाम को गंगनहर के घाट पर स्नान करने पहुंच गया। गंगनहर के घाट पर नहाते समय इकराम का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। उसे डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। साथी युवकों ने इकराम को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें