फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में सांप घुसने हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

विकासनगर। राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में अचानक सांप घुसने से हड़कंप मच गया। इससे बस्ती के लोग भी भयभीत हो गए। संस्थान प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सपेरे की मदद से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा, जिसके बाद संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों के साथ ही आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे आईटीआई परिसर में अचानक सांप घुसने से वहां हड़कंप मच गया। हालांकि छात्रों के शोर मचाने पर सांप परिसर के ही एक पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सांप पकड़ने में असमर्थ दिखी। कड़ी मशक्कत के बाद भी सांप नहीं पकड़े जाने के बाद वनकर्मियों ने सपेरे को बुलाया, जिसने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए सांप को पकड़ा। उधर, वन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे वन दरोगा महावीर चौहान ने बताया कि सांप सात से आठ फीट के करीब लंबा था, जो अधिक जहरीला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें