फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में गंदा पानी आने से गुस्साए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

ओल्ड सर्वे रोड क्षेत्र के नलों में गंदा पानी आने से मंगलवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स पहुंचकर एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी क ी। साथ ही शिकायतों को अनसुना करने का आरोप लगाया।
लोगों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के निराकरण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी किजल्द समाधान नहीं हुआ तो मुख्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को हाथी बड़कला कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश प्रधान और पंडित मेहमानंद नौटियाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स पहुंचा। वहां उन्होंने ओल्ड सर्वे रोड में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और हाथी बड़कला न्यूकैंट रोड पर नलों में गंदा पानी आने को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि इसकी शिकायत कई बार हेल्पलाइन पर भी की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने उसे अनसुना कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खुड़बुड़ा निवासी राजेश ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से नलों में गंदा पानी आ रहा है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारी एक दूसरे पर बात डालकर शिकायत को अनसुना कर रहे है। इस दौरान वीर सिंह, पवन खरोला, मुकुल, मदन, विनोद, नरेंद्र कुमार, निर्मला भंडारी, कृष्णा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
----
इन क्षेत्रों में है समस्या
कावंली रोड, हाथीबड़कला, सालावाला, खुड़बुड़ा, रायपुर, नेशविला रोड, राजपुर रोड, कंडोली, ब्रिजलोक कॉलोनी, चिड़ोवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें