फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : आसन बैराज में डूब रहे चार लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंगलवार को आपदा में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल किया। मॉकड्रिल में टीम ने आसान बैराज में डूब रहे चार युवकों को सुरक्षित निकाला। टीम ने युवकों को बैराज से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसील में बने आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बाढ़ के दौरान आसन बैराज में चार युवक डूब गए हैं। सूचना पाकर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल एसडीआरएफ के जवानों ने आसान बैराज में डूब रहे युवकों ढकरानी निवासी मोबिन, मेहताब, आमीर हसन और जावेद को बाहर निकाला। जिन्हें बैराज से बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया गया है। इसमें देखा गया कि कहां किस काम में कितना समय लग रहा है। कहा कि मॉकड्रिल के दौरान जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी, तहसीलदार प्रकाश शाह एवं विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

----
रेस्क्यू कर लौटते हुए जाम में फंसे वाहन
मॉकड्रिल के दौरान आसन बैराज में डूब रहे युवकों को बाहर निकालने के बाद लौटते हुए आपदा प्रबंधन की टीम के वाहन कुछ देर के लिए हरबर्टपुर जाम में फंसे रहे। एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। आपदा के दौरान घटनास्थल तक के लिए रास्ता पहले से खाली होना चाहिए। इसके अलावा यह भी देखा गया कि यदि एक साथ पांच स्थानों पर आपदा आती है तो किस तरह से पांच टीमें बनाई जा सकतीं हैं।
विज्ञापन

-----
खाई में गिरे व्यक्ति को बचाने का किया मॉकड्रिल
साहिया। तहसील प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को जजरेड के सामने मलबे के साथ खाई में गिरे व्यक्ति को बचाने का मॉकड्रिल किया। सुबह साढ़े 11 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जजरेड के पास एक व्यक्ति मलबे के साथ गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची टीम ने उसे गहरी खाई से निकाला व विकासनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आपदा प्रबंधन टीम में एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह, तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, एसओ कालसी विपिन बहुगुणा, कालसी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित, एडी पंचायत चतर सिंह तोमर, शशि भूषण विन्जोला, कमलेश शर्मा, जयलाल शर्मा, केपी उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें