फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों के नाम पर मिला पैसा रोडवेज ने जमा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने सोमवार को पुलवामा शहीदों के परिजनों के लिए एकत्र किए गए 60 लाख की धनराशि का चेक सरकारी कोष में जमा करा दिया है। रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्च महीने में अपने एक-एक दिन का वेतन शहीदों के परिजनों के लिए एकत्र किया था।
विज्ञापन

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कई जवान शहीद हो गए थे। इनमें से तीन जवान उत्तराखंड के थे। शहीदों के परिजनों की मदद के लिए रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 60 लाख रुपये की धनराशि एकत्र की थी। जिसे रोडवेज प्रबंधन ने सोमवार को सरकारी कोष में जमा करा दिया है। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि रोडवेज में वेतन का भुगतान दो महीने की देरी से हो रहा है। जिसके चलते 60 लाख की धनराशि सरकारी कोष में जमा नहीं हो सकी थी, जिसे आज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें