फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

चकराता। ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बरोंथा में तैनात सात शिक्षकों में से सोमवार को मात्र एक ही शिक्षक के मौजूद रहने से ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी से नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शीतकालीन अवकाश व्यवस्था के तहत संचालित होने वाले इस विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने आने के लिए बारी लगा रखी है, जिससे यहां अध्ययनरत सत्तर छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जौनसार बावर के दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कुछ शिक्षक अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। शिक्षा विभाग से अवकाश लिए बिना कई दिनों तक विद्यालयों से नदारद रहते हैं, जिससे उनके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कहा कि हाईस्कूल बरोंथा उच्च पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण यहां शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था है। लेकिन इस विद्यालय में तैनात अधिकांश शिक्षक इन दिनों नदारद हैं। बताया कि शिक्षक उपस्थिति पंजिका में एक साथ ही कई दिनों की उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से नदारद हो जाते हैं। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से नदारद शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हंगामा करने वालों में ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, सरदार सिंह चौहान, जगत सिंह, शूरवीर सिंह, रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षाधिकारी डॉ. शूल चंद ने बताया कि प्रधानाचार्य से जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें