फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एरिना कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया। बलूनी के खिलाड़ियों ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) की टीम को 24 रनों से शिकस्त दी। खेल निदेशक प्रताप शाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को आयोजित उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए। संस्कार थापा ने 35, आयुष प्रियदर्शी ने 34, आदित्य चक्रवर्ती ने 23, समर्थ सेमवाल ने 22 और दिव्यांशु ने 20 रनों की पारी खेली। एसीए के आरव महाजन ने दो और राजवर्धन व देव माहेश्वरी ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में एसीए की पूरी टीम 28.3 ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई। राजवर्धन ने 41, यशवर्धन ने 33 और आरव महाजन ने 27 रनों की पारी खेली। बीसीए के आयुष ने तीन, सक्षम, शौर्य व आदित्य चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अविरल क्लासेस के निदेशक डीके मिश्रा, स्टेडियम सोसायटी के मुख्य संचालन अधिकारी नीरज गुप्ता, अनिता नाविक, शैलेंद्र गैरोला, मीडिया प्रभारी मानव भंडारी, रवि नेगी, अलंकार गौतम, रवि कुमार, ऋषभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें