फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दिगंबर जैन महासमिति महिला अंचल उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल का अधिवेशन रविवार को श्री दिगंबर जैन भवन, जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक विकास में महिलाओं के योगदान और दायित्वों पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

अधिवेशन के मुख्य अतिथि उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आरके जैन ने कहा कि महिलाएं समाज की समस्याएं दूर करने के लिए महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। इसके लिए संस्था की ओर से विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीना जैन ने कहा कि महासमिति द्वारा महिलाओं को जैन समाज में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। महिला अंचल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष बीना जैन, प्रमिला जैन, प्रीति जैन, बबीता जैन, कुमकुम जैन, अलका जैन, अर्चना जैन, ममलेश जैन, मधु जैन, रजनी जैन, सचिन जैन, आभा जैन, सुनीता जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें