फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अतिथि शिक्षकों ने किया सीधी भर्ती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ से जुड़े पूर्व अतिथि शिक्षकों ने माध्यमिक विद्यालयों में साक्षात्कार के जरिए शिक्षकों की सीधी भर्ती का विरोध किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद राज्य सरकार शिक्षकों की अस्थायी भर्ती कर बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी धामी ने कहा कि सभी अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य का वादा राज्य सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था। राज्यपाल के अभिभाषण में भी इस बात का जिक्र था। बावजूद इसके बेरोजगार नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने को लेकर कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को लेकर कतई संवेदनशील नहीं है। बैठक में राजपाल रावत, असलम, चांदनी, बृजेश व्यास, कमलेश जोशी, ललित भट्ट, राजेंद्र राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें