फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतोें में लागू होगी जल संरक्षण योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गांवों में पानी के संकट से निपटने के लिए अब पीएमओ ने सीधे दखल कर दी है। पीएमओ ने सभी राज्य सरकारों को पत्र जारी कर गांवों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण योजनाएं लागू करने को कहा है। इसके लिए जिले स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी मुरुगेशन का कहना है कि जल संरक्षण योजनाएं कारगर तरीके से लागू हो सकें, इसके लिए गांवों में जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। गांवों में स्थित तालाबों को श्रमदान के जरिए सुधारा जाएगा। गावों के चारों तरह वृक्षारोपण कराने के साथ ही सामुदायिक भवनों के आसपास जल संरक्षण के लिए टैंक लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को अपने घर के सामने सोख्ता बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलाें में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलाें पर वाल पेंटिंग कराकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ को सीधे देनी होगी जानकारी
जल संरक्षण को लेकर उठाए गए सारे कदमों की जानकारी सीधे पीएमओ की वेबसाइट पीएमलेटर डॉट वाटर जीमेल डॉट काम पर देनी होगी। ग्राम प्रधानों व नोडल अधिकारियों को जल संरक्षण को लेकर कराए गए कार्यों के फोटोग्राफ पीएमओ की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें