ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों पर हुए हमले से आक्रोशित निजी डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। वहीं, सरकारी चिकित्सकों ने भी आईएमए के समर्थन में काली पट्टी बांधकर काम किया।
आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। बाद में चिकित्सक गांधी पार्क में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अस्पताल के केवल भर्ती और इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे। ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। डॉक्टरों की हड़ताल को उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने भी समर्थन देने की घोषणा की है।