फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जल संस्थान कर्मियों का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

जीवनगढ़ के वार्ड सात और आठ में पिछले 15 दिनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को जल संस्थान के कर्मियों को मौके पर बुलाकर उनका घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरी पंचायत पेयजल संकट से जूझ रही है। इसके बावजूद जल संस्थान ने जीवनगढ़ चौक पर एक परिवार को पेयजल मुहैया कराने के लिए दो इंच मोटी पेयजल लाइन बिछाई है। जबकि, सभी जगहों पर आधा इंच मोटी पेयजल लाइनें ही बिछीं हैं।
नगर क्षेत्र से लगी पंचायत जीवनगढ़ पंचायत में हर साल बसागत बढ़ती जा रही है, लेकिन पेयजल लाइनें तीन दशक पूर्व की हैं। इससे पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने शनिवार को जल संस्थान के अवर अभियंता अलेंद्र कुमाईं और लाइनमैन दरबान सिंह का घेराव कर पेयजल मुहैया कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही वार्डों में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इन वार्डों में हैंडपंप की सुविधा भी नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर जल संस्थान के अधिकारियों तक को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। घेराव करने वालों में उप प्रधान रेणू खान, फतेह आलिम, मुकेश शर्मा, राकेश, विनोद, नसीम, सुनीता, अनीता, दिलशाना, प्रवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बस्ती में नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया है। फौरी तौर पर पेयजल संकट वाली बस्तियों में टैंकर से पानी मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, रही बात दो इंच मोटी पेयजल लाइन की तो जल संस्थान अब कहीं भी छोटी लाइन नहीं बिछा रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखकर ही मोटी लाइन बिछाई जा रही है। - एपी सिंह, एसडीओ, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें