फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा अनुष्ठान के बाद गर्भगृह में विराजे नाग नवाणा देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत मुंडवाण गांव के नव निर्मित मंदिर में तीन दिनों के महा अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को नाग नवाणा देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। देवता को शाही स्नान के बाद गर्भगृह में स्थापित किया गया। शाही स्नान से लौटने के बाद मूर्ति स्थापना महानुष्ठान के दौरान जागड़ा पर्व मनाया गया।
जागड़ा पर्व में श्रद्धालु भजन-कीर्तन की धुनों पर थिरकते हुए देव डोली पर पुष्प वर्षा करते रहे। मुख्य पुजारी आचार्य सुरेंद्र शर्मा, शास्त्री अमित शर्मा, ओम प्रकाश, कुल पुरोहित सीताराम शर्मा, भगतराम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित मंदिर में 12 जून से शुरू हुए महा अनुष्ठान के बाद देव मूर्ति स्थापित की गई। गर्भगृह में स्थापना से पूर्व नाग नवाणा देवता की मूर्ति का अन्नवास, जलवास, दुग्धवास सहित सभी वैदिक विधियों से शुद्धीकरण किया गया। मूर्ति स्थापना के बाद ग्रामीणों ने जागड़ा पर्व के दौरान देव गीत गाकर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक लोक नृत्य पर देर शाम तक थिरकतीं रहीं। इसके बाद महा आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के बजीर कली राम और पुजार रूप राम ने बताया कि नए मंदिर का निर्माण ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से किया है। इस दौरान विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रधान सरदार सिंह चौहान, अशोक सेठ, केदार चौहान, लायक राम, जयपाल सिंह, मोहन सिंह चौहान, जगत सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें