फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने में अहम होगा पशुपालन : बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करने में अहम होगा पशुपालन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय पशु संवर्धन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन अहम होगा। केंद्र सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है, जो जल्द ही धरातल पर दिखाई देगा। वह शुक्रवार को सहस्त्रधारा स्थित गांव सेरा में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पशुपालन को रोजगार के रूप में अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मत्स्य पालन के जरिये भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। इससे पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी, जनेऊ क्रांति के प्रणेता गुरु चंद्रमोहन व ग्राम प्रधान कृपाल जवाड़ी ने सम्मान समारोह से पहले उनका स्वागत किया। मसूरी विधायक ने उन्हें बदरीनाथ धाम की प्रतिकृति दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य से संबंधित क्षेत्र में विकास योजनाएं मांगी। कहा कि डेयरी का कार्य इस क्षेत्र में अधिक सफल रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुलदीप, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष बीर सिंह चौहान, कलम सिंह नेगी, समीर पुंडीर, सुंदर पयाल, जगदीश पयाल, रतन नेगी, बलबीर जवाड़ी, प्रेम पयाल, राकेश जवाड़ी, दिनेश जवाड़ी, सुरेश राणा, सूरत भंडारी, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें