फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणनगरी में 221 रक्तदाताओं ने किया महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणनगरी में 221 रक्तदाताओं ने किया महादान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 221 लोगों ने रक्त के रूप में महादान किया। इस दौरान आईएमए ब्लड बैंक, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और दून अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने लोगों को सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया।
अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक के संयुक्त की ओर से चकराता रोड स्थित होटल रमाडा में आयोजित शिविर में 82 लोगों ने रक्तदान किया। होटल के सीईओ प्रकाश चंद्र जोशी व निदेशक विश्वास घई ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग स्वैच्छिक रक्तदान को अपनी आदत में शामिल करें। आयोजन में एचआर प्रबंधक राजेश पांडे, हेड अकाउंटेंट केसी धीमान व होटलकर्मियों ने सहयोग दिया। वहीं, आयोजन में आईएमए ब्लड बैंक के वीरेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, आईएमए ब्लड बैंक के डॉ. पीयूूष गोयल, संजय रावत, कमलेश, सरिता, अंकित समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से राजपुर रोड स्थित एनटाइम फिटनेस में 74 लोगों ने रक्तदान किया। प्रबंध निदेशक योगेश सिंगला और सानिध्य आहूजा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोगों को खून की जरूरत पड़ती है, लेकिन रक्तदान को लेकर समाज में कई तरह के मिथक हैं, जिसके कारण कई लोग इसके लिए आगे नहीं आते। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। आयोजन में दिशा, विशाल पंजाबी, परमीत सिंह श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चंद्रा, डॉ. आंचल, मोहित चावला, राजेश, अनिल, पंकज, विकास ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन

दून अस्पताल ब्लड बैंक में रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान का पुण्य अर्जित किया। सोसायटी के सचिव डॉ. एमएस अंसारी ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। शरीर से निकाले गए रक्त की पूर्ति अगले 48 घंटों में हो जाती है। वहीं, निकाले गए तत्वों की पूर्ति में तीन माह का समय लगता है। आयोजन में पार्वती पांडे, लक्ष्मी पुनेठा, अनामिका सोनी गुप्ता, रूपाली शर्मा, पद्मिनी मल्होत्रा, पुष्पा भल्ला, जितेंद्र बुटोइया, डॉ. शिफात अंसारी, जाहिद हसन, अनिल वर्मा, दून अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. डीसी ध्यानी, डॉ. शशि, दीपक, मनोज गोविल, मोहन खत्री आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें