फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदाता दिवस पर दानवीर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदाता दिवस पर दानवीर सम्मानित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विश्व रक्तदाता दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही आईएमए ब्लड बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। ब्लड बैंक की ओर से 52 बार रक्तदान करने वाले राजकुमार नसवा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
डोनेट ब्लड सेफ लाइफ, रक्तदान कीजिए जीवन बचाइए, रक्तदान जीवनदान आदि नारों के साथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने रैली निकाली। गांधी पार्क से दून अस्पताल के ब्लड बैंक तक निकाली गई रैली में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कई रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इधर, आईएमए ब्लड बैंक की ओर से भी सेफ ब्लड फॉर ऑल नारे के साथ लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. गिरीश गोयल, डॉ. एसएल गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. हरीश कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दून अस्पताल में सम्मानित रक्तदाता
18 वर्ष की आयु में प्रथम बार
- अविरल वर्मा
- युवराज मल्होत्रा
--------
आईएमए ब्लड बैंक की ओर से सम्मानित
प्रथम पुरस्कार - राजकुमार नसवा (52 बार )
द्वितीय पुरस्कार - नरेंद्र प्रताप सिंह (50 बार)
तृतीय पुरस्कार - पीयूष मौर्य (45 बार)
------------------

जैनरिक दवाइयां लिखने वाले डॉक्टर भी सम्मानित
रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की जैनरिक दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. वीपी तिवारी, डॉ. सादिक उमर और डॉ. व्यास राठौर शामिल रहे। तीनों डॉक्टर दून अस्पताल के ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें