फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका हरबर्टपुर में सड़क निर्माण का विरोध, आपति दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

ह्यूमन राइट्स आरटीआई एसोसिएशन ने नगर पालिका हरबर्टपुर में अवैध घोषित प्लॉटिंग पर सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिलकर मामले में आपत्ति दर्ज कराई है। आरोप है कि जिस प्लॉटिंग पर सड़क बनाई जा रही है वहां कभी आम व लीची का बाग था। एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने एसआईटी गठित कर प्रकरण में कार्रवाई के आदेश दिए थे।
पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि सड़क ऐसे क्षेत्र में बनाई जा रही है जिसमें कुछ समय पूर्व आम व लीची का बाग था। भूमाफियाओं ने इस बाग को उजाड़ दिया था। एसोसिएशन ने कहा कि एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन, अब कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पालिका की ओर से इस भूमि पर लाखों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा व महामंत्री भास्कर चुग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बयान
नगर पालिका बोर्ड की बैठक के प्रस्ताव के बाद ही वहां सड़क का निर्माण किया जा रहा है। एसोसिएशन की शिकायत के बाद मामले में एसडीएम विकासनगर से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। वहीं इस प्रकरण में दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को भी लिखा गया है। यह मेरे संज्ञान में नहीं था कि यह भूमि अवैध घोषित की गई है और इस पर हाईकोर्ट का कोई आदेश है।
-एलम दास, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरबर्टपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें