फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 12 घंटे में ओलावृष्टि व आंधी का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 12 घंटों के दौरान ओले गिरने और तेज रफ्तार आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाये रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व अल्मोड़ा में ओले गिरने ज्यादा दिखने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के कुछ मैदानी इलाकों में अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें