ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर के एकमात्र राजकीय महाविद्यालय रायपुर में नए सत्र के दाखिलों की घंटी 20 जून से बजेगी। यहां ऑफलाइन मेरिट फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
मालदेवता, रायपुर स्थित डिग्री कॉलेज में बीए के सात विषयों में दाखिले का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां बीएससी के भी तीन ग्रुप में एडमिशन होंगे। कॉलेज में गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो कॉलेज में शहर के कॉलेजों की तुलना में मेरिट काफी नीचे रहती है। लिहाजा, कम फीस में एडमिशन का अच्छा मौका है।
इतनी सीटों पर मिलेगा मौका
बीए : 840 सीटें
बीएससी पीसीएम ग्रुप : 60 सीटें
बीएससी जेडबीसी ग्रुप : 60 सीटें
बीएससी होम साइंस ग्रुप : 60 सीटें
बीकॉम : 160 सीटें
---
कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की प्रक्रिया 20 जून से प्रस्तावित होगी। पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन ही रहेगी। इसके लिए छात्र को मेरिट फॉर्म खरीदकर भरना होगा।
-डॉ. अंजू अग्रवाल, प्राचार्य, राजकीय रायपुर डिग्री कॉलेज