ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जल्द ही सामान्य उपभोक्ताओं की तर्ज पर डीबीसी (दूसरा) सिलिंडर दिया जाएगा। दूसरा सिलिंडर मिलने के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वर्तमान में योजना के तहत ग्राहकों को 14.2 केजी का केवल एक सिलिंडर दिया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था। प्रदेश में अब तक साढ़े तीन लाख लोग योजना से लाभांवित हो चुके हैं। अभीतक योजना के लाभार्थियों को एक सिलिंडर देने का प्रावधान था। ऐसे में गैस खत्म होने पर गैस लेने के लिए भटकना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए तेल कंपनियों ने डबल सिलिंडर मुहैया कराने का निर्णय लिया है।
---
उज्ज्वला योजना के तहत लोग डबल सिलिंडर ले सकते हैं, लेकिन उन्हें दूसरे सिलिंडर का भुगतान करना होगा।
-प्रभात कुमार वर्मा, डीजीएम, एलपीजी