ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पासपोर्ट बनाने के लिए इच्छुक लोगों के लिए 15 जून को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इससे पहले आवेदकों को पासपोर्ट की वेबसाइड पर ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करना होगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि 15 जून को आयोजित होने वाले पासपोर्ट मेले में प्रदेश के 13 जिलों के आवेदकों को लाभ मिलेगा। पासपोर्ट आवेदन के लिए अपॉइंटमेंट जारी किए जा रहे हैं। मेले में पासपोर्ट संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आवेदक को आवेदन पत्र की प्रक्रिया जैसे बॉयोमीट्रिक, अंगुलियों के निशान, फोटो आदि के लिए सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। पासपोर्ट और मेले की अधिक जानकारी वðÕâæ§ÅU www.passportindia.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।