ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सेलाकुई। दमकल विभाग ने सोमवार को सेलाकुई की औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 14 औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा के उपकरण नहीं पाए गए। इस पर दमकल विभाग ने सभी औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं।
सेलाकुई के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि लंबे समय से औद्योगिक इकाइयों को अग्नि सुरक्षा को लेकर आवश्यक उपाय करने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन सेलाकुई क्षेत्र की अधिकांश औद्योगिक इकाइयों ने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र ही नहीं लिया। बताया कि नियम के अनुसार किसी भी औद्योगिक इकाई के संचालन के लिए एनजीटी के साथ ही दमकल विभाग की अनापत्ति लेना भी जरूरी होता है। बताया कि अग्नि सुरक्षा उपायों की अनदेखी करने वाली औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय को सूचित कर दिया गया है।