फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए लेखपाल तो काम करेंगे अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। लेखपालों ने यदि इस बार कार्यबहिष्कार किया तो अमीन उनका प्रमाणपत्र आदि बनाने का काम करेंगे। भूलेख महासंघ अमीनों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने का विरोध कर रहे हैं। इसके क्रम में वे सोमवार को फिर कार्यबहिष्कार कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को उत्तराखंड राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक में लिया गया है। सबसे पहले महासंघ के पदाधिकारियों ने दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद महामंत्री आबिद अली ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ संग्रह अमीनों के नायब तहसीलदार के पद पर छह प्रतिशत पदोन्नति का विरोध कर रहा है। इसके क्रम में यदि भूलेख महासंघ 10 जून को अमीनों के विरोध में कार्यबहिष्कार करता है तो जनहित में अमीन लेखपालों के सभी काम करेंगे। आबिद अली ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से बने नायब तहसीलदारों को राजस्व वसूली का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है। इसके कारण वसूली जैसा कार्य प्रभावित हो रहा है। यदि भूलेख महासंघ विरोध करता है तो निर्णय लिया गया है कि अमीन कानूनगो से नायब तहसीलदार बने अधिकारियों के अधीनस्थ काम नहीं करेंगे। बैठक में युद्धवीर सिंह, रजेश गोस्वामी, विरेंद्र सजवाण, सोमदत्त सैनी, अमदीप, राकेश मनराल, महावीर रतूड़ी, दिनेश बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें