फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मिलन समारोह में लोक संस्कृति की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। जौनसार क्षेत्र के बिहार, डिंडाल, गास्की, बान्सू, लूहन और लोहारना में शनिवार और रविवार को प्रवासी मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कहीं पर ढोल धमाऊ की थाप पर जौनसारी लोक संस्कृति हारुल, झैंता, रासौ, तांदी गीत की धूम रही तो कहीं पर पंचायती आंगनों में पांडव नृत्य मंडावणैं की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

बिहार गांव और लोहारना में रविवार को काली माता के भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बिहार गांव के 85 वर्षीय सुरजन सिंह और पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तोमर ने कहा कि सबसे पहले प्रवासी मिलन समारोह का कार्यक्रम मुंशी गांव में हुआ। उसके बाद बिहार में, फिर डिंड़ाल, गास्की और अब पचास से भी अधिक गांव में इस प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में सभी का मिलन होता है। आपसी भाईचारा और ताना बाना बनाए रखने के साथ ही सभी लोग गांव को विकसित करने पर चर्चा करने के साथ ही सहयोग भी देते हैं। बताया कि प्रवासी मिलन समारोह के दौरान सामूहिक भोज करने के साथ लोक गीत और लोक नृत्यों का सिलसिला भी चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें